देश की खबरें | तुर्किये में अंडर20 यूथ कप के लिये भारत की अंडर 23 फुटबॉल टीम घोषित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंडर 20 महिला टीम के कोच जोकिम अलेक्जेंडरसन ने तुर्किये में 19 से 25 फरवरी तक होने वाले पिंक लेडीज अंडर20 यूथ कप के लिये 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है ।
नयी दिल्ली, 15 फरवरी भारतीय अंडर 20 महिला टीम के कोच जोकिम अलेक्जेंडरसन ने तुर्किये में 19 से 25 फरवरी तक होने वाले पिंक लेडीज अंडर20 यूथ कप के लिये 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है ।
भारत को 19 फरवरी को जोर्डन से, 22 फरवरी को हांगकांग और 25 फरवरी को रूस से खेलना है ।
भारतीय टीम दिसंबर से बेंगलुरू के द स्पोटर्स स्कूल में अभ्यास कर रही थी । टीम रविवार को तुर्किये रवाना होगी ।
भारतीय टीम :
गोलकीपर : के मेलोडी चानू, एम मोनालिसा देवी, रिबांसी जामू
डिफेंडर : एलिना चिंगाखाम, निशिमा कुमारी, साहेना टीएच, शुभांगी सिंह, टी संजीता देवी, टी थोइबिसाना चानू, विकसित बारा
मिडफील्डर : सिंडी आर कोलनी, काजोल डिसूजा, के अंजू चानू, के भूमिका देवी, मोनिशा सिंघा, एन एरिना देवी ।
फॉरवर्ड : बबिता कुमारी, दीपिका पाल, खुशबू सरोज, एल नेहा, एन शिबानी देवी, पूजा ।
कोच : जोकिम अलेक्जेंडरसन ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

