जरुरी जानकारी | अमेरिकी अधिकारियों का दल अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत को अगले सप्ताह आएगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी अधिकारियों का एक दल अगले सप्ताह यहां आएगा।

नयी दिल्ली, 29 मई भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी अधिकारियों का एक दल अगले सप्ताह यहां आएगा।

यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और अमेरिका जून के अंत तक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हो सकते हैं। समझौते के तहत भारत घरेलू वस्तुओं पर 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क से पूरी तरह छूट चाह रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अमेरिकी दल पांच या छह जून को आ रहा है।’’

भारत के मुख्य वार्ताकार, वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने पिछले सप्ताह वाशिंगटन की अपनी चार दिवसीय यात्रा पूरी की। उन्होंने प्रस्तावित समझौते पर अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ बातचीत की।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी व्यापार वार्ता को गति देने के लिए पिछले सप्ताह वाशिंगटन में थे। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक से दो बार मुलाकात की।

अमेरिका ने दो अप्रैल को भारतीय वस्तुओं पर 26 प्रतिशत अतिरिक्त जवाबी शुल्क लगाया था, लेकिन बाद में इसे 90 दिन के लिए नौ जुलाई तक के लिए निलंबित कर दिया था। हालांकि, भारतीय वस्तुओं पर अब भी अमेरिका द्वारा लगाया गया 10 प्रतिशत मूल शुल्क लागू है।

दोनों देशों ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को इस साल सितंबर-अक्टूबर तक पूरा करने की समयसीमा तय की है।

सूत्रों के अनुसार, संभावना है कि दोनों पक्ष पहले चरण से पहले अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हो सकते हैं।

अमेरिका लगातार चौथे साल 2024-25 में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना रहा। दोनों देशों के बीच व्यापार 131.84 अरब डॉलर रहा। भारत के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 18 प्रतिशत, आयात में 6.22 प्रतिशत और देश के कुल वस्तु व्यापार में 10.73 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी