खेल की खबरें | छेत्री के 150वें मैच में भारत का लक्ष्य होगा गोल करना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले कुछ समय से गोल करने में नाकाम रही भारतीय फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप 2026 के क्वालीफायर मैच में मंगलवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करके अपने करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के 150वें अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बनाने की कोशिश करेगी।

गुवाहाटी, 25 मार्च पिछले कुछ समय से गोल करने में नाकाम रही भारतीय फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप 2026 के क्वालीफायर मैच में मंगलवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करके अपने करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के 150वें अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बनाने की कोशिश करेगी।

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 22 मार्च को सऊदी अरब के आभा में मैच गोल रहित ड्रॉ खेला था। इस तरह से भारतीय टीम का पिछले कुछ समय से गोल करने का संघर्ष जारी रहा ।

भारत ने अपना आखिरी गोल नवंबर 2023 में कुवैत के खिलाफ किया था।

इस पृष्ठभूमि में भारत के लिए हम महत्वपूर्ण होगा कि अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे छेत्री गोल करके अपने लिए इस मैच को यादगार बनाएं।

छेत्री ने 2005 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया था। वह अभी तक 149 मैच में 93 गोल कर चुके हैं। उनकी मौजूदगी में भारत ने 11 ट्रॉफी जीती हैं और अब टीम को उनसे एक और गोल करने की उम्मीद होगी।

भारत अगर यह मैच जीत जाता है तो उसकी विश्व कप क्वालीफिकेशन के तीसरे दौर में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। भारत अभी तक कभी तीसरे दौर में जगह नहीं बना पाया है।

छेत्री हमेशा गोल करने की ताक में रहते हैं लेकिन अगर भारत को तीसरे दौर में पहुंचने की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो केवल उन्हीं पर निर्भर रहना उचित नहीं होगा।

भारतीय कोच इगोर स्टिमक की प्राथमिकता विश्व कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचना और एएफसी एशिया कप के लिए सीधे क्वालीफाई करना है। इसे हासिल करने के लिए भारतीय अग्रिम पंक्ति को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

भारत अभी ग्रुप ए में तीन मैच में चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। वह कुवैत से एक अंक आगे है जिसके तीन मैच में तीन अंक हैं।

भारत अब भी तीसरे दौर में जगह बना सकता है लेकिन पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ अंक बांटने से उसकी संभावनाओं को करारा झटका लगा है।

भारत को अपना यह लक्ष्य हासिल करने के लिए अफगानिस्तान (मंगलवार), कुवैत (6 जून) और कतर (11 जून) के खिलाफ अपने अगले तीन मैचों में कम से कम चार अंक हासिल करने होंगे।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\