एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत की श्रीवल्ली और जील ने उलटफेर भरी जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की श्रीवल्ली भामिदिपति ने अपना डब्ल्यूटीए टूर पदार्पण करते हुए शानदार खेल दिखाते हुए शनिवार को यहां मुंबई ओपन के पहले दौर के क्वालीफाइंग मैच में यूनान की वालेनटिनी ग्रामाटिकोपोलू को हराकर उलटफेर किया।

खेल की खबरें | भारत की श्रीवल्ली और जील ने उलटफेर भरी जीत दर्ज की

मुंबई, तीन फरवरी भारत की श्रीवल्ली भामिदिपति ने अपना डब्ल्यूटीए टूर पदार्पण करते हुए शानदार खेल दिखाते हुए शनिवार को यहां मुंबई ओपन के पहले दौर के क्वालीफाइंग मैच में यूनान की वालेनटिनी ग्रामाटिकोपोलू को हराकर उलटफेर किया।

वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाली जील देसाई ने भी एक अन्य यूनानी खिलाड़ी साफो साकेलारिडी की चुनौती समाप्त की।

श्रीवल्ली ने दिन का सबसे बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने विश्व रैंकिंग की 117वीं पर काबिज खिलाड़ी वालेनटिनी को डब्ल्यूटीए 125 के टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग दौर में 6-3, 6-2 से पराजित किया।

जील देसाई ने साफो पर 6-2, 6-1 से जीत हासिल की।

गैर वरीय वैदेही चौधरी भी दूसरे दौर में पहुंच गयी क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी चौथी वरीय देजाना रादानोविच रिटायर्ड हर्ट हो गयीं।

मधुरिमा सावंत और समीक्षा श्राफ अगले दौर में नहीं पहुंच सकीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).