एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत का सेवा निर्यात मई में 10.24 प्रतिशत गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के सेवा क्षेत्र का निर्यात मई में 10.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.77 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक के बुधवार को जारी आंकड़ों में इसका पता चला।

जरुरी जानकारी | भारत का सेवा निर्यात मई में 10.24 प्रतिशत गिरा

नयी दिल्ली, 15 जुलाई भारत के सेवा क्षेत्र का निर्यात मई में 10.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.77 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक के बुधवार को जारी आंकड़ों में इसका पता चला।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, मई में सेवाओं का आयात 20.45 प्रतिशत कम होकर 9.94 अरब डॉलर रहा।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

रिजर्व बैंक लगभग 45 दिनों का अंतराल लेकर सेवाओं में भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर मासिक आंकड़े जारी करता है।

सेवाओं के मासिक आंकड़े प्राथमिक हैं और जब तिमाही के आधार पर भुगतान के संतुलन (बीओपी) के आंकड़े सामने आते हैं, तब इनमें संशोधन किया जाता है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘मई 2020 में सेवाओं का निर्यात 10.24 प्रतिशत कम होकर 16.77 अरब डॉलर (1,26,851.39 करोड़ रुपये) रहा। जून 2020 में सेवाओं का निर्यात 16.48 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।’’

अप्रैल से मई की अवधि के दौरान, सेवा क्षेत्र का निर्यात 33.22 अरब डॉलर और आयात 19.24 अरब डॉलर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).