विदेश की खबरें | भारत का अनुरोध, द्वि राष्ट्र समाधान के लक्ष्य पर सीधी बातचीत करें इजराइल, फलस्तीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फलस्तीनी प्राधिकारियों और इजराइल के बीच समन्वय फिर से बहाल किये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए भारत ने दोनों पक्षों के नेतृत्व से अनुरोध किया कि इस अवसर का लाभ उठाएं और द्वि राष्ट्र समाधान के लक्ष्य पर फिर से सीधी बातचीत करें।

संयुक्त राष्ट्र, तीन दिसंबर फलस्तीनी प्राधिकारियों और इजराइल के बीच समन्वय फिर से बहाल किये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए भारत ने दोनों पक्षों के नेतृत्व से अनुरोध किया कि इस अवसर का लाभ उठाएं और द्वि राष्ट्र समाधान के लक्ष्य पर फिर से सीधी बातचीत करें।

इजराइल-फलस्तीन संघर्ष में शांति हासिल करने के प्रयासों में द्वि राष्ट्र समाधान दशकों से प्राथमिकता रहा है। इस समाधान के तहत इजराइल से लगा एक स्वतंत्र फलस्तीन राष्ट्र स्थापित होगा-दो राष्ट्र दो लोगों के लिये। सिद्धांत रूप में फलस्तीन को राष्ट्र का दर्जा देते हुए, इसे इजराइल की सुरक्षा हासिल होगी और यहूदी जनसांख्यिकी बहुमत (देश को यहूदी और लोकतांत्रिक बने रहने देना) बरकरार रखने की मंजूरी होगी।

यह भी पढ़े | COVID19 पर संयुक्त राष्ट्र महासभा विशेष सत्र की करेगी मेजबानी, एजेंसियों और प्रमुख वैज्ञानिकों के साथ होंगे संवाद.

अधिकतर सरकारों और संयुक्त राष्ट्र समेत विश्व निकायों ने द्वि राष्ट्र समाधान की उपलब्धि को सरकारी नीति के तौर पर निर्धारित किया है। यह लक्ष्य दशकों से शांति वार्ता का आधार रहा है।

‘क्वेश्चन ऑफ फलस्तीन’ (फलस्तीन का सवाल) विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करते हुए बुधवार को संरा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि व राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि इजराइल-फलस्तीन विवाद भी लगभग उतना ही पुराना है जितना खुद संयुक्त राष्ट्र, लेकिन अपने लिये एक राष्ट्र की फलस्तीनी लोगों की आकांक्षा अधूरी ही रही।

यह भी पढ़े | करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंधन हस्तांतरित करना UNGA प्रस्ताव का उल्लंघन: भारत.

उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता 2014 से बाधित हैं। जमीनी स्तर पर गतिविधियां इन वार्ताओं की बहाली के लिये अनुकूल माहौल नहीं बना रहीं। हम पक्षों से उन कदमों से बचने का अनुरोध करते हैं जो वार्ता बहाली की राह में अड़चन डालते हों।”

तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत फलस्तीनी प्राधिकारियों और इजराइल के बीच समन्वय बहाल किये जाने के फैसले से प्रसन्न है।

उन्होंने कहा, “हम इजराइल और फलस्तीन के नेतृत्व से अनुरोध करते हैं कि इस अवसर का लाभ उठाएं और द्वि राष्ट्र समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिये फिर से सीधी वार्ता करें। हम महासचिव, पश्चिम एशिया क्वॉर्टेट (चौकड़ी) और प्रमुख अरब साझेदारों का वार्ता तत्काल शुरू कराने के लिये आह्वान करते हैं।”

फलस्तीनी प्राधिकारियों ने पिछले महीने कहा था कि वे इजराइल के साथ अपने नागरिक और सुरक्षा सहयोग को फिर से बहाल कर रहे हैं जो इजराइल के पश्चिम तट के कुछ हिस्सों को कब्जे में लेने की योजना के बाद मई से ही निलंबित थे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति महमूद अब्बास को जब इजराइल से इस बात की पुष्टि मिल गई कि वह उनके देश के साथ पुराने समझौतों को लेकर प्रतिबद्ध है तब फलस्तीनी नागरिक मामलों के मंत्री हुसैन अल-शेख ने ट्विटर पर लिखा कि “इजराइल के साथ संबंध फिर पहले जैसे होंगे”।

तिरुमूर्ति ने दोहराया कि भारत इजराइल-फलस्तीन विवाद के सीधी बातचीत से शांतिपूर्वक समझौते के जरिये समाधान का पूरी तरह से समर्थन करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\