खेल की खबरें | भारत की समस्यायें बढी , अब सैनी के ग्रोइन में दर्द , स्कैन के लिये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम को शुक्रवार को एक और झटका लगा जब तेज गेंदबाज नवदीप सैनी आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन ग्रोइन के दर्द के कारण मैदान से चले गए ।

ब्रिसबेन, 15 जनवरी अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम को शुक्रवार को एक और झटका लगा जब तेज गेंदबाज नवदीप सैनी आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन ग्रोइन के दर्द के कारण मैदान से चले गए ।

सैनी ने अपने आठवें ओवर में पांच गेंद डाली जो पारी का 36वां ओवर था । इसके बाद वह दर्द के कारण मैदान से चले गए । इसके साथ ही मैच में आगे उनका खेलना संदिग्ध हो गया है ।

बीसीसीआई ने एक संक्षिप्त बयान में कहा ,‘‘ नवदीप सैनी ने ग्रोइन में दर्द की शिकायत की है । बीसीसीआई की मेडिकल टीम फिलहाल उनका उपचार कर रही है ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ नवदीप सैनी को स्कैन के लिये ले जाया गया है ।’’

उपकप्तान रोहित शर्मा ने सैनी का ओवर पूरा किया ।

इससे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हरफनमौला रविंद्र जडेजा, स्पिनर आर अश्विन और बल्लेबाज हनुमा विहारी भी चोट के कारण इस मैच से बाहर हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड