NZ vs IND: भारत का न्यूजीलैंड ODI दौरा 2022 तक स्थगित, जानें वजह
भारत व्यस्त कार्यक्रम और कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के कारण इस साल न्यूजीलैंड का दौरा नहीं करेगा. भारत को अगर न्यूजीलैंड में विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला खेलनी है तो उसे 14 दिन के पृथकवास से गुजरना होगा.
वेलिंगटन, 16 सितंबर: भारत व्यस्त कार्यक्रम और कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के कारण इस साल न्यूजीलैंड का दौरा नहीं करेगा. भारत को अगर न्यूजीलैंड में विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला खेलनी है तो उसे 14 दिन के पृथकवास से गुजरना होगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि भारत के खिलाफ मैच आस्ट्रेलिया में अगले साल टी20 विश्व कप के बाद खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड को इस साल नवंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों के लिए भारत का दौरा करना है.
न्यूजीलैंड गर्मियों में बांग्लादेश, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा जबकि मार्च-अप्रैल में देश में महिला विश्व कप का आयोजन होगा. बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें- यूएई में पिछले सीजन इन 3 ऑलराउंडर खिलाड़ियों ने जमकर मचाया था धमाल, इस बार भी उनकी टीमों को उनसे रहेगी आस
एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने कहा, ‘‘हमें ध्यान रखना होगा कि खिलाड़ी लंबी सर्दियों के बाद वापस लौटेंगे और हमें उन्हें घर में भी समय बिताने का मौका देना होगा.’’
क्रिसमस से ठीक पहले भारत से लौटने पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को 14 दिन के पृथकवास से गुजरना होगा. इसके कारण न्यूजीलैंड 26 दिसंबर से बाक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी नहीं कर पाएगा और बांग्लादेश के खिलाफ पहला मुकाबला 28 दिसंबर या उसके बाद से खेला जा सकता है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2021 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

