जरुरी जानकारी | अमेरिका की सरकारी प्रतिभूतियों में भारत का निवेश 13 अरब डॉलर बढ़कर 169.9 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी सरकार की प्रतिभूतियों में भारत का निवेश मई अंत तक 13 अरब डॉलर बढ़कर 169.9 अरब डॉलर तक पहुंच गया। ताजा आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई अमेरिकी सरकार की प्रतिभूतियों में भारत का निवेश मई अंत तक 13 अरब डॉलर बढ़कर 169.9 अरब डॉलर तक पहुंच गया। ताजा आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इस साल अमेरिकी प्रतिभूतियों में भारतीय निवेश में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। फरवरी में यह 177.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

अमेरिका के वित्त विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में अमेरिकी प्रतिभूतियों में भारत का निवेश मामूली बढ़कर 157.4 अरब डॉलर पर पहुंचा। उसके बाद मई में यह 13 अरब डॉलर बढ़कर 169.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मार्च में यह फरवरी के 177.5 अरब डालर के मुकाबले भारी गिरावट के साथ 156.5 अरब डॉलर पर आ गया था।

जनवरी में अमेरिकी प्रतिभूतियों में भारत का निवेश 164.3 अरब डॉलर था। भारतीय रिजर्व बैंक अमेरिकी सरकार की प्रतिभूतियों की खरीद करता है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

भारत अमेरिकी प्रतिभूतियों का 12वां सबसे बड़ा धारक है जापान इस सूची में 1,260 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर है। मई के अंत तक अमेरिकी प्रतिभूतियों में चीन का निवेश 1,083 अरब डॉलर था और वह दूसरे स्थान पर था। ब्रिटेन 393.5 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है।

आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी प्रतिभूतियों में निवेश के मामले में आयरलैंड चौथे स्थान पर हैं उसके बाद क्रमश: ब्राजील, लग्जमबर्ग, हांगकांग, स्विट्जरलैंड, केमैन आइलैंड, बेल्जियम और ताइवान का स्थान है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\