जरुरी जानकारी | यूएई से भारत का आयात अक्टूबर में 70 प्रतिशत बढ़कर 7.2 अरब डॉलर हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का अपने मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) साझेदार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आयात अक्टूबर में सालाना आधार पर 70.37 प्रतिशत बढ़कर 7.2 अरब डॉलर हो गया। माह के दौरान व्यापार घाटा करीब 3.5 अरब डॉलर रहा।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर भारत का अपने मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) साझेदार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आयात अक्टूबर में सालाना आधार पर 70.37 प्रतिशत बढ़कर 7.2 अरब डॉलर हो गया। माह के दौरान व्यापार घाटा करीब 3.5 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आयात और निर्यात के बीच का अंतर यानी व्यापार घाटा सितंबर में 2.47 अरब अमेरिकी डॉलर था।

यूएई से कुल मिलाकर अप्रैल-अक्टूबर में आयात सालाना आधार पर 24.91 अरब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 55.12 प्रतिशत बढ़कर 38.64 अरब डॉलर हो गया। वहीं निर्यात सालाना आधार पर 15.86 प्रतिशत बढ़कर 20.93 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल समान अवधि में यह 18 अरब डॉलर था।

व्यापार घाटा अप्रैल-अक्टूबर में बढ़कर 17.71 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 6.85 अरब अमेरिकी डॉलर था।

भारत और यूएई के बीच एफटीए मई, 2022 में प्रभावी हुआ था।

आंकड़ों के अनुसार, यूएई से भारत का आयात सितंबर में 49.22 प्रतिशत बढ़कर 5.38 अरब अमेरिकी डॉलर और अगस्त में 72.7 प्रतिशत बढ़कर 6.38 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था।

दूसरी ओर, सितंबर में निर्यात 23.75 प्रतिशत बढ़कर 2.91 अरब अमेरिकी डॉलर और अगस्त में 3.16 प्रतिशत बढ़कर 2.84 अरब डॉलर रहा था।

वित्त वर्ष 2023-24 में 83.65 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी