जरुरी जानकारी | भारत की जी20 प्राथमिकताएं स्वयं की होंगी : प्रभु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी20 और जी7 समूह में देश के शेरपा सुरेश प्रभु ने बुधवार को कहा कि जी20 को लेकर भारत की प्राथमिकताएं खुद की होंगी। लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के इस मंच की पूर्व की अध्यक्षताओं में किए गए कामों को आगे बढ़ाना जारी रखेगा।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर जी20 और जी7 समूह में देश के शेरपा सुरेश प्रभु ने बुधवार को कहा कि जी20 को लेकर भारत की प्राथमिकताएं खुद की होंगी। लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के इस मंच की पूर्व की अध्यक्षताओं में किए गए कामों को आगे बढ़ाना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि भारत 2022 में जी20 की अध्यक्षता करेगा और भारत की मुख्य रुचि पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करने की है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

प्रभु ने कहा, ‘‘ हमारी जी20 की प्राथमिकताएं निश्चित तौर पर हमारी होंगी। लेकिन हम पूर्व की अध्यक्षताओं के दौरान किए गए कामों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। हम उनमें से नहीं जो इन मुद्दों को पीछे छोड़ दें और कहें कि हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं।’’

वह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.

वर्तमान में जी20 की अध्यक्षता सऊदी अरब के पास है।

प्रभु ने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछली अध्यक्षताओं की प्राथमिकताओं को नए जोश से आगे बढ़ाएं।’’

उन्होंने कहा कि जी20 समूह देशों को प्रौद्योगिकी पर काम करना चाहिए क्योंकि भविष्य में सफल होने के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवयव है।

जी20 समूह देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\