देश की खबरें | भारत के चार मैच एफआईएच वर्ष 2021 के पसंदीदा मैच के लिये नामित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कांस्य पदक मुकाबले समेत भारतीय हॉकी टीम के चार मैच इस साल अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा वर्ष 2021 के सबसे पसंदीदा मैच के पुरस्कार की दौड़ में हैं ।

नयी दिल्ली, छह जनवरी तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कांस्य पदक मुकाबले समेत भारतीय हॉकी टीम के चार मैच इस साल अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा वर्ष 2021 के सबसे पसंदीदा मैच के पुरस्कार की दौड़ में हैं ।

एफआईएच एक सर्वेक्षण के जरिये हॉकीप्रेमियों को पिछले साल का सबसे पसंदीदा मैच चुनने का मौका दे रहा है ।

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5 . 4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता । वह मैच भी पुरस्कार के लिये नामित किया गया है ।

इसके अलावा भारतीय महिला टीम के दो मैचों को भी नामांकन मिला है । इनमें तोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम आस्ट्रेलिया पर 1 . 0 से मिली जीत और कांस्य पदक के प्लेआफ में ब्रिटेन से 3 . 4 से मिली हार वाला मैच शामिल है ।

जूनियर हॉकी टीम का फ्रांस के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच भी दौड़ में है जिसमें भारत 4 . 5 से हार गया था ।

वोटिंग दस जनवरी को खत्म हो जायेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\