जरुरी जानकारी | भारत की बुनियाद मजबूत, 2050 तक दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा: अडाणी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिग्गज उद्योगपति गौतम अडाणी ने जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में गिरावट के बारे में संकीर्ण सोचों को खारिज करते हुए कहा कि देश की बुनियाद मजबूत है और भारत 2050 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार अवसरों के मामले में देश दुनिया के अन्य समकक्ष देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर दिग्गज उद्योगपति गौतम अडाणी ने जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में गिरावट के बारे में संकीर्ण सोचों को खारिज करते हुए कहा कि देश की बुनियाद मजबूत है और भारत 2050 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार अवसरों के मामले में देश दुनिया के अन्य समकक्ष देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है।

जेपी मोर्गन इंडिया समिट में अडाणी समूह के चेयरमैन ने कहा कि आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम पासा पलटने वाला साबित होगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पारिवारिक पेंशन का नियम बदला, लाखों सरकारी कर्मचारियों को ऐसे होगा फायदा.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बिना झिझक के कहना चाहूंगा कि मेरे विचार से अगले तीन दशकों में भारत दुनिया के लिये व्यापार के लिहाज से सबसे बड़ा अवसर होगा।’’

अडाणी ने कहा कि भारत की भू-रणनीतिक स्थिति और बड़ा बाजार उसे अपने समकक्ष देशों के मुकाबले बेहतर बनाता है। उन्होंने कहा कि महामारी के दूसरी तरफ भारत में अवसर तेजी से बढ़ेंगे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव के लिए भेजी जाएंगी CAPF की 300 कंपनियां, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला.

उन्होंने कहा, ‘‘जीडीपी गणित के प्रशंसकों के लिये कुछ आंकाड़ों पर गौर करते हैं। वर्ष 1990 में वैश्विक जीडीपी 38,000 अरब डॉलर था। आज 30 साल बाद यह आंकड़ा 90,000 अरब डॉलर है। अगले तीस साल में यानी 2050 में जीडीपी 1,70,000 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। उस समय तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।’’

देश की आर्थिक वृद्धि दर में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आयी है। इसकी एक प्रमुख वजह महामारी और लॉकडाउन है। पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में चार दशक में पहली बार अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान है।

उद्योगपति ने कहा कि वैश्विक संकट के कारण देश को जो थोड़े समय के लिये झटका लगा है, उसके कारण संभावनाओं और क्षमताओं को खारिज नहीं कर सकते क्योंकि उसकी बुनियाद अभी भी अक्षुण्ण बना हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज अर्थव्यवस्था का स्थति के आकलन के लिये जीडीपी का आकलन मुख्य आधार बन गया है। यह नहीं देखा जा रहा कि देश अगले एक दशक में कैसा हो सकता है। मेरे विचार से धैर्य और दीर्घकालीन रणनीति तथा सबसे महत्वपूर्ण सरकार के व्यापार एजेंडे के साथ तालमेल एक बेहतर मूल्य सृजित करता है।’’

भारत के समक्ष चुनौतियों के बारे में अडाणी ने कहा कि देश को अगले दशक तक 1500 से 2000 अरब डॉलर पूंजी की जरूरत है। लेकिन राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष जैसे संरचनात्मक सुधारों के बावजूद पूंजी ढांचा चुनौतियां तथा अधिकार प्राप्त और स्वतंत्र नियामकों की कमी देश निर्माण और निवेश अवसरों के रास्ते में बाधा बने हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक उद्यमी के रूप में मैं आशावादी हूं और इसीलिए मुझे अवसर दिख रहे हैं। हो सकता है, आप जो देख रहे हैं, उससे यह अलग हो। मैं इस बात को मानता हूं कि अल्पकालीन सोच के आधार पर आप दीर्घकालीन भविष्य का निर्माण नहीं कर सकते....।’’

अडाणी ने मंच से कहा कि वह सभी देशों को पश्चिमी देशों की वृद्धि के गणित के नजरिये से देखना बंद करे।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र की खासियत अलग है। उसे एक ही चश्मे से नहीं देखा जा सकता और हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि विभिन्न देशों के लोकतंत्र और पूंजीवाद का अपना रूप-रंग होगा।’’

अडाणी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम पासा पलटने वाला साबित होगा। ‘‘ कोविड-19 संकट से आपूर्ति व्यवस्था की समस्या का पता चला। भारत उस व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ डिजिटल बदलाव की दिशा में ठोस काम कर रहा है, इससे अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट