जरुरी जानकारी | भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.24 अरब डॉलर घटकर 691.49 अरब डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 मई को समाप्त सप्ताह में 1.23 अरब डॉलर घटकर 691.49 अरब डॉलर रह गया।
मुंबई, छह जून भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 मई को समाप्त सप्ताह में 1.23 अरब डॉलर घटकर 691.49 अरब डॉलर रह गया।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार के नवीनतम आंकड़े जारी किए। पिछले सप्ताह कुल भंडार 6.99 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 692.72 अरब डॉलर हो गया था।
विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2024 के अंत में 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
इससे पहले दिन में आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि 691.5 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार 11 महीने से अधिक के माल आयात और करीब 96 प्रतिशत बकाया विदेशी ऋण को चुकाने के लिए पर्याप्त है।
आंकड़ों के मुताबिक, 30 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 19.52 लाख डॉलर घटकर 584.21 अरब डॉलर रह गईं।
डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।
समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 72.3 लाख डॉलर बढ़कर 84.30 अरब डॉलर हो गया।
आरबीआई ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 20 लाख डॉलर से घटकर 18.57 अरब डॉलर हो गया।
केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 60 लाख डॉलर घटकर 4.39 अरब डॉलर हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

