देश की खबरें | डिजिटल स्वास्थ्य पर भारत का ध्यान देना दूसरों के लिए मॉडल हो सकता है: जी-20 बैठक में संरा अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि भारत जब जी-20 की अध्यक्षता संभाल रहा है तो डिजिटल स्वास्थ्य पर उसका ध्यान देना दूसरे देशों के लिए मॉडल के तौर पर काम आ सकता है।

पणजी, 19 अप्रैल संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि भारत जब जी-20 की अध्यक्षता संभाल रहा है तो डिजिटल स्वास्थ्य पर उसका ध्यान देना दूसरे देशों के लिए मॉडल के तौर पर काम आ सकता है।

यूनिसेफ स्वास्थ्य कार्यक्रम में डिजिटल स्वास्थ्य और सूचना प्रणाली इकाई की वरिष्ठ स्वास्थ्य सलाहकार एवं प्रमुख डॉ कारिन कलांडर ने कहा कि भारत के डिजिटल स्वास्थ्य प्रयासों को दूसरे देशों में लागू करने की कुछ अहम रणनीतियों में एक व्यापक डिजिटल स्वास्थ्य रणनीति बनाना, एक सहायक नियामक तंत्र बनाना और सार्वजनिक-निजी साझेदारियां बनाना शामिल है।

वह यहां जी-20 के स्वास्थ्य कार्य समूह की दूसरी बैठक को संबोधित कर रही थीं।

कारिन ने कहा, ‘‘डिजिटल स्वास्थ्य में भारत की सफलता का श्रेय सुनियोजित डिजिटल स्वास्थ्य रणनीति को दिया जा सकता है जो देश की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं के अनुरूप है। अन्य देश अपनी खुद की व्यापक डिजिटल स्वास्थ्य रणनीतियां विकसित कर इसे लागू कर सकते हैं जो उनकी विशिष्ट स्वास्थ्य जरूरतों और लक्ष्यों पर आधारित हों।’’

बयान के अनुसार भारत के डिजिटल स्वास्थ्य प्रयासों का उद्देश्य वंचित और कमजोर वर्गों तक पहुंचकर समानता और समावेश पर ध्यान देना है।

उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल स्वास्थ्य क्रियान्वयन में भारत की सफलताओं और चुनौतियों से सीखना महत्वपूर्ण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका