देश की खबरें | भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप 2025 में पेश की जाएगी: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि घरेलू स्तर पर निर्मित देश की पहली सेमीकंडक्टर चिप इस साल जारी होने की उम्मीद है।

हैदराबाद, 19 जुलाई केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि घरेलू स्तर पर निर्मित देश की पहली सेमीकंडक्टर चिप इस साल जारी होने की उम्मीद है।

वैष्णव ने शुक्रवार को ‘केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी’ के 85वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि भारत सेमीकंडक्टर उद्योग में एक महत्वपूर्ण वैश्विक खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि आज कुछ सबसे जटिल चिप हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, गुरुग्राम और चेन्नई जैसे शहरों में डिजाइन किए जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण शुरू कर रहे हैं। हमने पहले ही छह सेमीकंडक्टर संयंत्र को मंजूरी दे दी है। उनका निर्माण कार्य जारी है। हमारे पास 2025 में पहली भारत निर्मित (सेमीकंडक्टर) चिप होगी।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘इंडिया एआई मिशन’ के तहत नि:शुल्क डेटासेट और अन्य सामग्री अपलोड की जा रही है। लगभग दस लाख लोगों को एआई के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

वैष्णव ने यह भी कहा कि भारत 2047 तक दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू