खेल की खबरें | अर्जेटीना के खिलाफ मुकाबले से अप्रैल 2021 में फिर शुरू होगा भारत का एफआईएच प्रो लीग अभियान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष हॉकी टीम अगले साल अप्रैल में एफआईएच प्रो लीग में अपना अभियान अर्जेंटीना के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाले मुकाबले से फिर शुरू करेगी ।
लुसाने, नौ जुलाई भारतीय पुरूष हॉकी टीम अगले साल अप्रैल में एफआईएच प्रो लीग में अपना अभियान अर्जेंटीना के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाले मुकाबले से फिर शुरू करेगी ।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने प्रो लीग के संशोधित कार्यक्रम की गुरूवार को घोषणा की ।
यह भी पढ़े | सौरव गांगुली ने कहा- एशिया कप रद्द हो गया है, पीसीबी अनजान.
भारतीय टीम 10 और 11 अप्रैल को अर्जेंटीना से खेलेगी । इसके बाद आठ और नौ मई को ब्रिटेन से और 12 और 13 मई को स्पेन से खेलेगी ।
जर्मनी में मेजबान के खिलाफ 18 और 19 मई को खेलना है जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 और 30 मई को भारत में मैच होंगे ।
यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर किया नस्लवाद का विरोध.
कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रो लीग को बीच में ही रोकना पड़ा थाा । मूल कार्यक्रम के अनुसार भारत को 14 जून को स्पेन के खिलाफ आखिरी मैच खेलना था ।
नया कार्यक्रम बनाते समय सभी 11 देशों की राय ली गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)