जरुरी जानकारी | यूएई को भारत का निर्यात 2026-27 तक बढ़कर पहुंच सकता है 50 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भारत का निर्यात 2026-27 तक बढ़कर 50 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है, जो इस समय 31.3 अरब डॉलर है।

नयी दिल्ली, एक मई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भारत का निर्यात 2026-27 तक बढ़कर 50 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है, जो इस समय 31.3 अरब डॉलर है।

एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के कारण यह वृद्धि होने की उम्मीद है।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि पिछले साल एक मई को व्यापार समझौता लागू होने के बाद भारत और यूएई के बीच व्यापार में काफी वृद्धि हुई है।

बर्थवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम 2026-27 तक 50 अरब डॉलर के निर्यात तक पहुंचने में सक्षम होंगे।’’

भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) आधिकारिक तौर पर पिछले साल एक मई को लागू हुआ था। इस पर दोनों देशों ने 18 फरवरी, 2022 को हस्ताक्षर किए थे।

वित्त वर्ष 2022-23 में यूएई को भारत का निर्यात 11.8 प्रतिशत बढ़कर 31.3 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान आयात 18.8 प्रतिशत बढ़कर 53.2 अरब डॉलर रहा।

चमड़ा निर्यात परिषद के पूर्व चेयरमैन पी अकील अहमद ने कहा कि यह हाल के दिनों का सबसे प्रभावशाली व्यापार समझौता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज