एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात नवंबर में 64.4 प्रतिशत बढ़ा : वाणिज्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात नवंबर में सालाना आधार पर 64.4 प्रतिशत बढ़कर 64.37 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया का भारत के साथ व्यापार करार है।

जरुरी जानकारी | भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात नवंबर में 64.4 प्रतिशत बढ़ा : वाणिज्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात नवंबर में सालाना आधार पर 64.4 प्रतिशत बढ़कर 64.37 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया का भारत के साथ व्यापार करार है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कपड़ा, रसायन और कृषि उत्पाद जैसे क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि की वजह से ऑस्ट्रेलिया को भारत का निर्यात बढ़ा है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, हालांकि, अप्रैल-नवंबर, 2024-25 के दौरान ऑस्ट्रेलिया को वस्तुओं क निर्यात सालाना में आधार पर 5.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 5.56 अरब डॉलर रह गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 29 दिसंबर, 2022 को एक अंतरिम व्यापार समझौता - आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) लागू किया था। अब समझौते के दायरे को व्यापक बनाने और इसे व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) बनाने के लिए दोनों देश बातचीत कर रहे हैं।

ईसीटीए के दो साल पूरे होने पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि इस समझौते से भारतीय निर्यातकों के लिए बाजार पहुंच बढ़ी है और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले (एमएसएमई) उद्योगों तथा किसानों के लिए अवसरों का विस्तार हुआ है। इससे कई रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा था कि इसने 2023-24 में निर्यात में 14 प्रतिशत की वृद्धि में मदद की है। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी / सूचना प्रौद्योगिकी संबद्ध सेवाओं, व्यापार और यात्रा सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

गोयल ने कहा था कि भारत-ऑस्ट्रेलिया ईसीटीए की वजह से हमने जो रफ्तार पकड़ी है, उससे हम 2030 तक 100 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य हासिल कर पाएंगे।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).