जरुरी जानकारी | सितंबर में भारत के निर्यात में चार प्रतिशत की वृद्धि: अंकटाड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के निर्यात की वृद्धि दर इस साल की तीसरी तिमाही (सितंबर तिमाही) में साल भर पहले की तुलना में कम हुई, लेकिन सितंबर महीने में इसकी गति बढ़ी है। संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक व्यापार पर जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

संयुक्त राष्ट्र, 22 अक्टूबर भारत के निर्यात की वृद्धि दर इस साल की तीसरी तिमाही (सितंबर तिमाही) में साल भर पहले की तुलना में कम हुई, लेकिन सितंबर महीने में इसकी गति बढ़ी है। संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक व्यापार पर जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने नयी वैश्विक व्यापार रिपोर्ट में कहा कि इस साल की तीसरी तिमाही में वैश्विक व्यापार साल भर पहले की तुलना में पांच प्रतिशत कम हुआ है। हालांकि यह दूसरी तिमाही में आयी 19 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में बेहतर है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में बलात्कार के आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर की भागने की कोशिश, किया गया गिरफ्तार.

रिपोर्ट में कहा गया कि आलोच्य तिमाही के दौरान भारत के निर्यात में साल भर पहले की तुलना में 6.1 प्रतिशत की गिरावट आयी है। हालांकि सितंबर महीने में निर्यात चार प्रतिशत बढ़ा है।

अंकटाड को अनुमान है कि 2020 में वैश्विक व्यापार 2019 की तुलना में सात से नौ प्रतिशत तक कम रह सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इस साल सर्दियों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति कैसी रहती है।

यह भी पढ़े | फर्जी टीआरपी मामला: जांच में दो और चैनलों के नाम सामने आए.

अंकटाड के महासचिव मुखिशा कितुयी ने कहा, ‘‘महामारी का अनिश्चित परिदृश्य आने वाले महीनों में व्यापार की संभावनाओं को प्रभावित करता रहेगा। कुछ बेहतर संकेतों के बाद भी हम इस बात की आशंका को खारिज नहीं कर सकते हैं कि कुछ क्षेत्रों में उत्पादन में कमी आ सकती है और पाबंदियों को कड़ा किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि भले ही सात से नौ प्रतिशत की गिरावट साल के लिये नकारात्मक है, लेकिन यह जून तिमाही में 20 प्रतिशत की गिरावट के लगाये जा रहे अनुमान की तुलना में सकारात्मक है।

अंकटाड ने जून के पूर्वानुमान में कहा था कि 2020 में वैश्विक व्यापार सालाना आधार पर 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है। हालांकि उसके बाद से व्यापार में सुधार हुआ है, जिसका कारण यूरोप और पूर्वी एशिया में आर्थिक गतिविधियों का अपेक्षा से पहले ही शुरू हो जाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें