जरुरी जानकारी | भारत का निर्यात 2020-21 में 10-12 प्रतिशत गिरने का अनुमान : फियो
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी से वैश्विक मांग में आयी गिरावट का रुख यदि बरकरार रहता है तो चालू वित्त वर्ष में देश का निर्यात 10-12 प्रतिशत घटने का अनुमान है। निर्यातकों के संगठन फियो ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।
नयी दिल्ली, 25 जून कोविड-19 महामारी से वैश्विक मांग में आयी गिरावट का रुख यदि बरकरार रहता है तो चालू वित्त वर्ष में देश का निर्यात 10-12 प्रतिशत घटने का अनुमान है। निर्यातकों के संगठन फियो ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष एस. के. सर्राफ ने कहा कि जिन देशों में चीन विरोधी धारणा ज्यादा मजबूत है, वहां से भले ही निर्यातकों से ऑर्डर देने के लिए पूछताछ की जा रही हो। लेकिन रत्न एवं आभूषण, परिधान, फुटवियर, हस्तशिल्प और कालीन जैसे ज्यादा रोजगार देने वाले निर्यात क्षेत्रों में मांग बढ़ना अभी भी चुनौती है।
यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.
सर्राफ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘ लॉकडाउन और वैश्विक व्यापार की चुनौतियों को देखते हुए पूर्व में हमारा अनुमान था कि निर्यात में 20 प्रतिशत गिरावट आएगी। लेकिन दो दिन पहले विश्व व्यापार संगठन के दूसरी तिमाही के व्यापार अनुमानों के आधार पर अब हमें इसके मात्र 12 प्रतिशत गिरने की आशंका दिखती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें मांग के बहुत अच्छे होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए चालू वित्त वर्ष में देश का निर्यात 10 से 12 प्रतिशत गिरने की आशंका है।’’
सर्राफ ने कहा कि यदि कोविड-19 संक्रमण में तेजी आती है तो निर्यात में गिरावट 20 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
देश के निर्यात में अप्रैल में रिकॉर्ड 60 प्रतिशत और मई में 36.47 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

