जरुरी जानकारी | भारत का निर्यात 1- 14 मार्च के दौरान 17 प्रतिशत बढ़कर 14 अरब डालर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के निर्यात कारोबार में सुधार के मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं। एक से 14 मार्च की अवधि में यह 17.27 प्रतिशत बढ़कर 14.22 अरब डालर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 16 मार्च देश के निर्यात कारोबार में सुधार के मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं। एक से 14 मार्च की अवधि में यह 17.27 प्रतिशत बढ़कर 14.22 अरब डालर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में आयात 27.77 प्रतिशत बढ़कर 22.24 अरब डालर पर पहुंच गया। इससे व्यापार घाटा 8.02 अरब डालर का रहा है। एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले यह वृद्धि दर्ज की गई है।

जिन क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है उनमें इंजीनियरिंग, चावल, रत्न और आभूषण उल्लेखनीय रहे हैं। वहीं चमड़ा, तिलहन और सभी तरह के तैयार कपड़ों का निर्यात कम हुआ है।

आंकड़ों के मुताबिक आलोच्य अवधि के दौरान सोना, इलेक्ट्रानिक सामान और कीमती पत्थरों का आयात इस दौरान बढ़ा है।

देश का निर्यात कारोबार लगातार तीसरे माह बढ़ते हुआ साल-दर-साल आधार पर फरवरी में 0.67 प्रतिशत बढ़कर 27.93 अरब डालर रहा है। इस दौरान व्यापार घाटा 12.62 अरब डालर पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस