जरुरी जानकारी | सौर ऊर्जा की दिशा में भारत की कोशिशें पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है: राजकुमार चार्ल्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

लंदन, 30 जून ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स ने बुधवार को कहा कि सौर ऊर्जा की दिशा में भारत की कोशिशें पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है और शून्य कॉर्बन उत्सर्जन वाले भविष्य की तरफ कदम तेज करने के लिहाज से प्रकृति आधारित एवं प्रौद्योगिकी से प्रेरित समाधानों के लिए वैश्विक तलाश में भारत को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

ब्रिटेन की राजगद्दी के 72 वर्षीय उत्तराधिकारी और पर्यावरण कार्यकर्ता चार्ल्स ने 'इंडिया ग्लोबल फोरम सेशन ऑन क्लाइमेट एक्शन' में अपने विशेष संबोधन के दौरान भारतीय उद्यमियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से सस्टेनेबल मार्केट्स इंडिया काउंसिल में शामिल होने की अपील की।

सस्टेनेबल मार्केट्स इंडिया काउंसिल जलवायु संबंधी लक्ष्यों की दिशा में गति को बढ़ाने के लिए सतत निवेश की मांग करने के उद्देश्य से गठित किया गया है।

चार्ल्स ने कहा, "भारत की वैश्विक पहुंच और मजबूत निजी क्षेत्र के साथ, मुझे लगता है कि कुछ महत्वपूर्ण रास्ते हैं जहां हम अपनी कोशिशों को तेज करने और एक ज्यादा सतत भविष्य के निर्माण की खातिर मिलकर काम कर सकते हैं। सबसे पहले हमें इस बदलाव में मदद करने के लिए निजी पूंजी के प्रवाह को तेज करने पर ध्यान देने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि भारत में नवीकरणीय ऊर्जा, खासकर सौर ऊर्जा तेजी से आधार बना रहा है और यह बाकी दुनिया के लिए एक शानदार उदाहरण है।"

इंडिया इंक ग्रुप ने दो दिन (30 जून-एक जुलाई) के इस सम्मेलन का आयोजन किया है। इंडिया इंक ग्रुप लंदन की एक मीडिया कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका