जरुरी जानकारी | भारत में आर्थिक गतिविधयों में सुधार जारी, 2021-22 में वृद्धि 13.5 प्रतिशत रहने की संभावना: नोमूरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमूरा का कहना है कि भारत में आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने की कगार पर हैं और वित्त वर्ष 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 13.5% रहेगी।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमूरा का कहना है कि भारत में आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने की कगार पर हैं और वित्त वर्ष 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 13.5% रहेगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी और इससे निपटने के लीए आवागमन पर सार्वजनिक पाबंदियों से बुरी तरह प्रभावित होकर अब सुधार की राह पर है।

नोमूरा का आर्थिक गतिविधियों के संकेतक सूचकांक ‘नोमूरा इंडिया बिजनेस रिजर्वेशन इंडेक्स 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में सुधर कर 98.1 अंक पर पहुंच गया। एक सप्ताह पूर्व यह सूचकांक 95.9 अंक पर था।

चालू वित्त वर्ष में महामारी के असर के कारण भारत के सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी में 7.7% का संकुचन होने का अनुमान है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 10.5% रहने का अनुमान लगाया है। नोमूरा ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 6.7 प्रतिशत की गिरावट आएगी।

इस वित्तीय सेवा फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2021- 22 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि 13.5% रहेगी।.

नोमूरा की इस साप्ताहिक रपट के अनुसार 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान आवागमन की दशाओं में सुधार के संकेत है। बिजली की मांग 0.1 प्रतिशत कम जरूर दिखी पर यह इससे पिछले सप्ताह इसमें 9.6 प्रतिशत के उछाल का प्रभाव हो सकता है। श्रमिक सहभागिता अनुपात एक सप्ताह पहले के 40.9 प्रतिशत से घट कर 40.5 प्रतिशत पर आ गया।

नोमूरा का कहना है कि, ‘ इन आंकड़ों से हमारे इस दृष्ट्रिकोण को समर्थन मिलता है कि सप्ताह दर सप्ताह गतिविधियों में सुधार है। अनुमान है कि सालाना आधार पर जीडीपी वृद्धि दर गिरावट से उबर कर 2020 की चौथी तिमाही में 1.5 प्रतिशत (तीसरी तिमाही में यह 7.5 प्रतिशत गिरी थी) और 2021 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च 21) में 2.1 प्रतिश्त रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)