देश की खबरें | आरसेप में भारत के शामिल नहीं होने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण : आनंद शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मंगलवार को कहा कि ‘क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी’ (आरसेप) में शामिल नहीं होने का सरकार का फैसला दुर्भाग्यूपर्ण है क्योंकि यह प्रक्रिया भारत के सामरिक एवं आर्थिक हित में है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मंगलवार को कहा कि ‘क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी’ (आरसेप) में शामिल नहीं होने का सरकार का फैसला दुर्भाग्यूपर्ण है क्योंकि यह प्रक्रिया भारत के सामरिक एवं आर्थिक हित में है।

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले कांग्रेस ने आरसेप में भारत के शामिल होने संबंधी किसी भी कदम का पुरजोर विरोध किया था। बाद में सरकार ने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया था। इस पर कांग्रेस ने दावा किया था कि उसके शीर्ष नेताओं के दबाव में सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े।

यह भी पढ़े | रियाद से दिल्ली आ रहे गो एयर विमान में यात्री की बिगड़ी तबीयत, कराची में उतारा गया प्लेन: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ आरसेप में शामिल नहीं होने का भारत का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है। इस एशिया-प्रशांत एकीकरण की प्रक्रिया का हिस्सा बनना भारत के सामरिक एवं आर्थिक हित में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पीछे हटने से उस वर्षों की बातचीत पर पानी फिर गया है जो भारत को आरसेप का हिस्सा बनाने के लिए की गई थी। हम अपने हितों के लिए सुरक्षा कवच सुनिश्चित करने के बारे में बातचीत कर सकते थे। आरसेप से दूर रहना एक प्रतिगामी कदम है।’’

यह भी पढ़े | Delhi: कोरोना हॉटस्पॉट बनने वाले बाजार फिर हो सकते हैं बंद, शादी में 50 लोग ही हो सकेंगे शामिल.

दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, ‘‘जब तक कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर विचार नहीं रखेगी, तब तक मैं अपना अंतिम दृष्टिकोण सामने नहीं रखूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरसेप में भारत के शामिल होने के पक्ष और विपक्ष दोनों की दलीलें है। लेकिन यह बहस संसद में या लोगों के बीच या विपक्षी दलों को शामिल करके कभी नहीं हुई। यह एक लोकतंत्र में 'केंद्रीयकृत निर्णय लेने का' एक अस्वीकार्य और बुरा उदाहरण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड