जरुरी जानकारी | महामारी से प्रभावित 2020- 21 में भारत के चालू खाते में 0.9 प्रतिशत अधिशेष रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान देश के चालू खाते में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मुकाबले 0.9 प्रतिशत का अधिशेष रहा । जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में इस खाते में जीडीपी के 0.9 प्रतिशत के बराबर का घाटा हुआ था।

मुंबई, 30 जून कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान देश के चालू खाते में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मुकाबले 0.9 प्रतिशत का अधिशेष रहा । जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में इस खाते में जीडीपी के 0.9 प्रतिशत के बराबर का घाटा हुआ था।

देश का चालू खाते का घाटा मार्च 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान बढ़कर 8.1 अरब डालर यानी जीडीपी के एक प्रतिशत पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में 0.6 अरब डालर यानी जीडीपी के 0.1 प्रतिशत अधिशेष था। इससे पिछली दिसंबर तिमाही में 0.3 प्रतिशत का घाटा दर्ज किया गया था।

चालू खाते का घाटा विदेशों के साथ लेनदेन के मामले में देश की स्थिति को दर्शाता है। देश में विदेशी मुद्रा की कुल प्राप्ति और देश से बाहर होने वाले कुल भुगतान के अंतर को चालू खाता घाटा कहते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक व्यापार घाटे में तेज गिरावट आने से देश का चालू खाते का घाटा अधिशेष में पहुंच गया। वर्ष 2019- 20 में व्यापार घाटा जहां 157.5 अरब डालर पर था वहीं यह पिछले वित्त वर्ष में घटकर 102.2 अरब डालर रहा।

केंद्रीय बैंक के मुताबिक महामारी के बावजूद पिछले वित्त वर्ष 2020- 21 में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह 44 अरब डालर का रहा जो कि इससे पिछले साल के 43 अरब डालर के मुकाबले अधिक रहा। इस दौरान शुद्ध विदेशी पोर्टफोलियो निवेश भी बढ़कर 36.1 अरब डालर रहा जो कि एक साल पहले 2019- 20 में 1.4 अरब डालर रहा था। वहीं भारतीय कंपनियों की बाह्य वाणिज्यिक कर्ज के रूप में 0.2 अरब डालर की राशि देश में आई जबकि इससे पिछले साल कंपनियों ने 21.7 अरब डालर का कर्ज विदेशों लिया था।

रिजर्व बैंक के मुताबिक भुगतान संतुलन के आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में 87.3 अरब डालर का सुधार हुआ।

केन्द्रीय बैंक के मुताबिक मार्च तिमाही में चालू खाते का घाटा प्राथमिक तौर पर ऊंचे व्यापार घाटे और पिछले साल के मुकाबले अदृश्य प्राप्तियों के मद में प्राप्ति कम होने के कारण ऊंचा रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\