जरुरी जानकारी | भारत का चालू खाते का घाटा दिसंबर तिमाही में बढ़कर 2.7 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत का चालू खाते का घाटा (कैड) दिसंबर तिमाही में बढ़कर 23 अरब अमेरिकी डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.7 प्रतिशत हो गया।

मुंबई, 31 मार्च भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत का चालू खाते का घाटा (कैड) दिसंबर तिमाही में बढ़कर 23 अरब अमेरिकी डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.7 प्रतिशत हो गया।

चालू खाते की स्थिति इससे पिछली सितंबर तिमाही और एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले खराब हुई है। कैड किसी देश की विदेश व्यापार में मजबूती या कमजोरी को दर्शाता है।

भुगतान संतुलन के आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घाटा 9.9 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद का 1.3 प्रतिशत था, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.2 अरब डॉलर या 0.3 प्रतिशत था।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि दिसंबर तिमाही में व्यापार घाटे के मोर्चे पर दबाव देखने को मिला, और बढ़ते आयात के कारण यह बढ़कर 60.4 अरब डॉलर हो गया।

हालांकि, इस दौरान कंप्यूटर और व्यावसायिक सेवाओं के मजबूत प्रदर्शन के कारण शुद्ध सेवा प्राप्तियों में वृद्धि हुई।

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में चालू खाते का घाटा जीडीपी का 1.2 प्रतिशत था, जबकि अप्रैल-दिसंबर, 2020 की समान अवधि में यह 1.7 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\