जरुरी जानकारी | जनवरी में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 7.6 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन जनवरी 2021 में 7.6 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ टन पर पहुंच गया। विश्व इस्पात संघ (वर्ल्ड स्टील) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन जनवरी 2021 में 7.6 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ टन पर पहुंच गया। विश्व इस्पात संघ (वर्ल्ड स्टील) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इससे पिछले साल के समान महीने में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 93 लाख टन रहा था।

वर्ल्ड स्टील की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी में 64 देशों का इस्पात उत्पादन 4.8 प्रतिशत बढ़कर 16.29 करोड़ टन पर पहुंच गया।

जनवरी में इस्पात उत्पादन के मामले में चीन पहले स्थान पर कायम रहा। चीन का कच्चे इस्पात का उत्पादन माह के दौरान सालाना आधार पर 6.8 प्रतिशत बढ़कर 9.02 करोड़ टन पर पहुंच गया।

जनवरी, 2020 में चीन का उत्पादन 8.43 करोड़ टन रहा था।

बीते माह जापान का इस्पात उत्पादन 3.9 प्रतिशत घटकर 79 लाख टन रहा गया। समीक्षाधीन महीने में अमेरिका का इस्पात उत्पादन भी घटकर 69 लाख टन रह गया, जो जनवरी, 2020 में 77 लाख टन रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, रूस का कच्चे इस्पात का उत्पादन बढ़कर 67 लाख टन पर पहुंच गया। जो इससे पिछले साल के समान महीने में 60 लाख टन रहा था।

इसी तरह दक्षिण कोरिया का इस्पात उत्पादन भी 58 लाख टन से बढ़कर 60 लाख टन पर पहुंच गया। तुर्की का उत्पादन 30 लाख टन से बढ़कर 34 लाख टन पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड