विदेश की खबरें | तमिल समुदाय की 'गरिमा' को लेकर 'अटूट' है भारत की प्रतिबद्धता : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (फोटो के साथ)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(फोटो के साथ)

कोलंबो, पांच अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को बताया कि भारत कोलंबो से तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करने और प्रांतीय परिषद के चुनाव कराने की अपेक्षा रखता है।

इस मुद्दे पर यहां मोदी और दिसानायके के बीच व्यापक बातचीत के दौरान चर्चा हुई।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों के तमिल नेताओं के एक समूह से मुलाकात की और समुदाय के कल्याण के लिए काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

मोदी ने तमिल समुदाय के नेताओं से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह एकीकृत श्रीलंका में तमिल समुदाय के लिए ‘समानता, सम्मान और न्याय के जीवन’ के प्रति भारत की ‘अटूट प्रतिबद्धता’ एक बार फिर से दोहराते हैं।

श्रीलंका में तमिल समुदाय श्रीलंका के संविधान में किये गए 13वें संशोधन को लागू करने की मांग कर रहा है, जो उन्हें सत्ता में भागीदारी एवं शक्तियों का हस्तांतरण प्रदान करता है।

वर्ष 1987 के भारत-श्रीलंका समझौते के बाद 13वां संशोधन लाया गया था।

मोदी ने दिसानायके के साथ वार्ता के बाद मीडिया को दिए गए अपने बयान में आशा व्यक्त की कि कोलंबो देश के संविधान को पूरी तरह लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘हमने श्रीलंका में पुनर्निर्माण और समाधान के बारे में भी बात की। राष्ट्रपति दिसानायके ने मुझे उनके समावेशी दृष्टिकोण के बारे में बताया और उसकी सराहना की।’’

मोदी ने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि श्रीलंका सरकार तमिल समुदाय के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी और श्रीलंका के संविधान को पूरी तरह लागू करने तथा प्रांतीय परिषद चुनाव कराने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेगी। ’’

मोदी ने कहा कि श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के लोगों के लिए 10,000 मकानों का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा।

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी श्रीलंका यात्रा के दौरान शुरू की गई कई परियोजनाएं और पहल तमिल समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति में योगदान देंगी।

उन्होंने कहा, “श्रीलंका के तमिल समुदाय के नेताओं से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है। सम्मानित तमिल नेताओं थिरु आर संपंथन और थिरु मावई सेनाथिराजा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की, जिन्हें मैं व्यक्तिगत रूप से जानता था।’’

मोदी ने कहा कि उन्होंने संयुक्त श्रीलंका में तमिल समुदाय के लिए समानता, सम्मान और न्याय के जीवन के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता एक बार फिर से दोहराई है।

श्रीलंका में तमिल नेताओं के साथ मोदी की बैठक पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने ''श्रीलंकाई तमिल समुदाय के कल्याण के लिए काम करने के प्रति भारत की अनवरत प्रतिबद्धता की पुन:पुष्टि की है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Lift Accident: सिंहगढ़ रोड की इमारत में बड़ा हादसा, लिफ्ट में फंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी