जरुरी जानकारी | अप्रैल में भारत का कोयला उत्पादन 7.4 प्रतिशत बढ़कर 7.86 करोड़ टन पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का घरेलू कोयला उत्पादन अप्रैल में 7.41 प्रतिशत बढ़कर सात करोड़ 86.9 लाख टन हो गया।
नयी दिल्ली, दो मई भारत का घरेलू कोयला उत्पादन अप्रैल में 7.41 प्रतिशत बढ़कर सात करोड़ 86.9 लाख टन हो गया।
पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में देश का कोयला उत्पादन सात करोड़ 32.6 लाख टन था।
कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘अप्रैल, 2024 में भारत का कोयला उत्पादन सात करोड़ 86.9 लाख तक पहुंच गया।’’
पिछले महीने, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने छह करोड़ 17.8 लाख टन (अनंतिम) का उत्पादन हासिल किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के पांच करोड़ 75.7 लाख टन के उत्पादन की तुलना में 7.31 प्रतिशत की वृद्धि है।
इसके अतिरिक्त, पिछले महीने निजी/अन्य खानों द्वारा कोयला उत्पादन एक करोड़ 14.3 लाख टन (अस्थायी) रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के एक करोड़ 1.2 लाख टन से 12.99 प्रतिशत की वृद्धि है।
अप्रैल में देश की कोयला आपूर्ति पिछले वित्त वर्ष के अप्रैल के आठ करोड़ 2.3 लाख टन के मुकाबले बढ़कर 8.51 करोड़ टन (अस्थायी) हो गई।
घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

