देश की खबरें | भारत की चाहत अरोड़ा को थाईलैंड आयु वर्ग तैराकी चैंपियनशिप में स्वर्ण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तैराक चाहत अरोड़ा ने थाईलैंड आयु वर्ग चैंपियनशिप में महिला 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक का स्वर्ण पदक जीता।
नयी दिल्ली, नौ अप्रैल भारतीय तैराक चाहत अरोड़ा ने थाईलैंड आयु वर्ग चैंपियनशिप में महिला 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक का स्वर्ण पदक जीता।
पिछले साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली चंडीगढ़ की 24 साल की तैराक चाहत ने 33.62सेकेंड के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय की बराबरी करते हुए थाईलैंड के सामुत प्रकान में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अन्य नतीजों में शीर्ष भारतीय तैराक श्रीहरि नटराजन फ्रेंच एलीट ओपन तैराकी चैंपियनशिप के 200 मीटर बैकस्ट्रोक ‘बी’ फाइनल में तीसरे स्थान पर रहे।
फ्रांस के लिमोगेस में 21 साल के नटराजन हीट में दो मिनट 4.10 सेंकेंड के समय के साथ 36 तैराकों में 18वें स्थान पर रहे थे और उन्होंने ‘बी’ फाइनल में जगह बनाई थी।
शुक्रवार रात फाइनल में हालांकि उन्होंने हीट के अपने समय में 0.8 सेकेंड का सुधार करते हुए दो मिनट 3.27 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
मुंबई की तैराक केनीश गुप्ता ने 57.61 सेकेंड के समय के साथ महिला 100 मीटर फ्रीस्टाइल ‘सी’ फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया।
शीर्ष आठ तैराक ‘ए’ फाइनल में जगह बनाते हैं।
दक्षिण अफ्रीका में जूनियर तैराकों का शानदार प्रदर्शन जारी है। वृत्ति अग्रवाल और नीना वेंकटेश ने दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय चैंपियनशिप में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।
वृत्ति ने 18 मिनट 06.40 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ जूनियर लड़कियों के 15-16 साल वर्ग की 1500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता।
नीना ने पोर्ट एलिजाबेथ में 50 मीटर बटरफ्लाई फाइनल्स में 29.03 सेकेंड के प्रयास से कांस्य पदक अपने नाम किया।
जूनियर टीम ने मार्च में दक्षिण अफ्रीका के जूनियर तैराकों के साथ ट्रेनिंग शिविर में भी हिस्सा लिया था।
गुरुवार को रिद्धिमा वीरेंद्र कुमार ने अंडर-14 लड़कियों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

