एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | व्यापार वार्ता में भारत के रवैये से राष्ट्रपति, समूची वार्ताकार टीम निराशः अमेरिकी वित्त मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के साथ चल रही व्यापार वार्ताओं को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और समूची व्यापार वार्ता टीम 'निराश' हुई है।

जरुरी जानकारी | व्यापार वार्ता में भारत के रवैये से राष्ट्रपति, समूची वार्ताकार टीम निराशः अमेरिकी वित्त मंत्री

न्यूयॉर्क, 31 जुलाई अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के साथ चल रही व्यापार वार्ताओं को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और समूची व्यापार वार्ता टीम 'निराश' हुई है।

बेसेंट की यह टिप्पणी ट्रंप की तरफ से भारतीय उत्पादों पर एक अगस्त से 25 प्रतिशत सीमा शुल्क के अलावा जुर्माना लगाने की घोषणा के एक दिन बाद आई है।

इसके बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर जारी वार्ता पर भी असमंजस की स्थिति बन गई है। दोनों देश व्यापार समझौते को लेकर कई दौर की बातचीत कर चुके हैं।

अमेरिकी वित्त मंत्री ने 'सीएनबीसी' को दिए साक्षात्कार में कहा, “मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा। यह भारत पर निर्भर करता है। भारत बातचीत के लिए जल्दी आया था लेकिन उसने चीजों को धीमा कर दिया। राष्ट्रपति और पूरी व्यापार टीम इस रवैये से निराश हुई है।”

बेसेंट ने कहा कि भारत प्रतिबंधित रूसी तेल का बड़ा खरीदार रहा है और उसे रिफाइन किए गए उत्पादों के रूप में दोबारा निर्यात करता है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “वह (भारत) वैश्विक मंच पर अच्छा साझेदार नहीं रहा है।”

विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय आयात पर अधिक शुल्क लगाने की ट्रंप की घोषणा भारत पर दबाव बनाने की रणनीति है, ताकि वह व्यापार समझौते में अमेरिका की शर्तें मानने के लिए राजी हो जाए।

भारत ने ट्रंप के इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा और प्रोत्साहन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा और शुल्क वृद्धि के प्रभावों की समीक्षा की जा रही है।

अमेरिका ने पिछले कुछ हफ्तों में जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे प्रमुख साझेदारों से व्यापार समझौते किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).