देश की खबरें | भारत की अनाहत सिंह को एशियाई जूनियर स्क्वाश का खिताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की उदीयमान खिलाड़ी अनाहत सिंह ने थाईलैंड के पटाया में रविवार को संपन्न हुई एशियाई जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

नयी दिल्ली, 19 जून भारत की उदीयमान खिलाड़ी अनाहत सिंह ने थाईलैंड के पटाया में रविवार को संपन्न हुई एशियाई जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

चौदह वर्षीय अनाहत ने फाइनल में हांगकांग की क्वांग एना को 3-0 से हराकर खिताब हासिल किया। वह टूर्नामेंट में एक भी गेम गंवाए बिना फाइनल में पहुंची थी।

उन्होंने सेमीफाइनल में मलेशिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त व्हिटनी इसाबेल विल्सन को 3-0 से हराया था।

अनाहत ने अब तक 46 राष्ट्रीय सर्किट खिताब, दो राष्ट्रीय चैंपियनशिप और आठ अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं।

वह किसी भी वर्ग में यूएस जूनियर ओपन और ब्रिटिश जूनियर ओपन जीतने वाली एकमात्र भारतीय बालिका है।

अनाहत इस साल के आखिर में फ्रांस के नैन्सी में विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका