भारत के कृषि उत्पाद आज दुनिया के बाजारों में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि भारत के कृषि उत्पाद आज दुनिया के बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और ताजा आंकड़े बताते हैं कि 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इनका निर्यात 51 अरब अमेरिकी डॉलर का हो गया है भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता राजीव कुमार रूडी ने कहा कि भारतीय कृषि उत्पादों का निर्यात बाजार पहले कई प्रतिबंधों से गुजरता था, जिन्हें अब हटा दिया गया है.

बीजेपी (Photo Credits PTI

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि भारत के कृषि उत्पाद आज दुनिया के बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और ताजा आंकड़े बताते हैं कि 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इनका निर्यात 51 अरब अमेरिकी डॉलर का हो गया है भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता राजीव कुमार रूडी ने कहा कि भारतीय कृषि उत्पादों का निर्यात बाजार पहले कई प्रतिबंधों से गुजरता था, जिन्हें अब हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चावल, गेहूं, गन्ना, सब्जी, फल और कपास उत्पादक बन चुका है. उल्लेखनीय है कि भाजपा छह अप्रैल को अपने स्थापना दिवस से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है. इसके तहत पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. रविवार को पार्टी ने कृषि क्षेत्र और किसानों की आय पर सरकार के कदमों को रेखांकित किया.

रूडी ने कहा, ‘‘देश में 2013 में 265 मिलियन टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ था. वो भी अब बढ़कर 305 मिलियन टन हो गया है. हॉर्टिकल्चर में हम 2013-14 तक 280 मिलियन टन पर थे. वो 2021-22 में बढ़कर 321 मिलियन टन हो गया है.’’

उन्होंने कहा कि किसानों की मदद करने के लिए सरकार ने लगातार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी बढ़ाया है. रूडी ने कहा कि वर्ष 2013 में देश में धान का जो एमएसपी था, वह 2021-22 में लगभग 43 प्रतिशत बढ़ा है जबकि गेहूं का एमएसपी 2013-14 से पूरे सात साल में लगभग 41 प्रतिशत बढ़ा है. यह भी पढ़ें : फडणवीस ने शिवसेना को ‘छद्म धर्मनिरपेक्ष’ बताया

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कृषि बजट में छह गुना से अधिक वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में यह 21,938 करोड़ रुपये था तो 2022-23 में यह 1.32 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किसानों के खातों में नकद हस्तांतरण और फसल बीमा योजना जैसी पहलों का भी उल्लेख किया और कहा कि इनसे किसानों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. उन्होंने कहा कि 11 करोड़ किसान परिवारों के खातों में 1.39 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं जबकि 7.7 करोड़ किसानों को बीमा योजना से लाभ मिला है. रूडी ने कहा कि किसानों को वर्ष 2021-22 में 16.5 लाख करोड़ रुपये के संस्थागत ऋण दिए गए जबकि वर्ष 2013-14 में यह आंकड़ा 7.3 लाख करोड़ रुपये था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड