खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर में तीन टी20 की मेजबानी करेगा भारत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की घरेलू श्रृंखला खेलेगी ।
मेलबर्न, 10 मई भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की घरेलू श्रृंखला खेलेगी ।
फॉक्स स्पोटर्स डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार ,‘‘ आस्ट्रेलिया टीम जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज , इंग्लैंड और भारत के खिलाफ तीन तीन टी20 मैच खेलेगी ।’’
यह श्रृंखला अक्टूबर नवंबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये होगी ।
अगले साल आस्ट्रेलिया को चार टेस्ट मैचों के लिये फरवरी मार्च में भारत का दौरा करना है । भारतीय टीम को नौ से 19 जून तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेलनी है ।
भारतीय टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलेगी जो पिछले साल कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था ।
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैच भी खेलने हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

