खेल की खबरें | चांगवन निशानेबाजी विश्व कप में शीर्ष पर रहा भारत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में पांच स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक लेकर शीर्ष पर रहा ।
चांगवन, 20 जुलाई भारत आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में पांच स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक लेकर शीर्ष पर रहा ।
टूर्नामेंट के आखिरी दिन भारत के अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू और समीर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता ।
उन्हें फाइनल में चेक गणराज्य के मार्टिन पोड्रास्की, थॉमस टेहान और मटेज रामपुला ने हराया ।
स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के मैराज अहमद खान और मुफद्दाल दीसावाला 17 टीमों में नौवें स्थान पर रहे ।
भारत ने 2019 में आईएसएसएफ विश्व कप के पांचों चरण जीते थे । वहीं 2021 में एक और इस साल काहिरा में पहला चरण जीता ।
अब भारतीय राइफल और पिस्टल निशानेबाज अक्टूबर में काहिरा में आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप खेलेंगे । शॉटगन निशानेबाज क्रोएशिया में सितंबर में शॉटगन विश्व कप खेलेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

