देश की खबरें | डेनमार्क को डेविस कप में ग्रासकोर्ट या तेज हार्डकोर्ट की चुनौती दे सकता है भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डेनमार्क के खिलाफ अगले साल मार्च में होने वाले अगले डेविस कप विश्व ग्रुप एक के मुकाबले के लिये भारत ग्रासकोर्ट या तेज हार्डकोर्ट तैयार कर सकता है जबकि युकी भांबरी इसके जरिये वापसी करेंगे ।

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर डेनमार्क के खिलाफ अगले साल मार्च में होने वाले अगले डेविस कप विश्व ग्रुप एक के मुकाबले के लिये भारत ग्रासकोर्ट या तेज हार्डकोर्ट तैयार कर सकता है जबकि युकी भांबरी इसके जरिये वापसी करेंगे ।

मुकाबले के लिये स्थान के चयन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गयी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) अगले साल चार और पांच मार्च को होने वाले विश्व ग्रुप एक के मुकाबले के लिये खिलाड़ियों से उनके पसंदीदा कोर्ट और संभावित राज्य संघ को लेकर बात कर रहा है।

डेनमार्क के खिलाड़ियों को क्लेकोर्ट या धीमे हार्डकोर्ट पर खेलने की आदत है तो भारत अपने अनुकूल कोर्ट तैयार करेगा । युकी ग्रासकोर्ट पर अच्छा खेलते हैं और रामकुमार रामनाथन भी पिछले कुछ अर्से से अच्छा खेल रहे हैं ।

एक सूत्र ने कहा ,‘‘ लगता है कि ग्रासकोर्ट या तेज हार्डकोर्ट बनाया जायेगा । युकी ग्रास पर खेलना पसंद करता है और वह हमारा शीर्ष खिलाड़ी है ।’’

अगर मुकाबला ग्रास पर होता है तो दिल्ली , चंडीगढ, जयपुर या लखनऊ में हो सकता है । हार्डकोर्ट पर होने की दशा में इंदौर में मैच कराये जा सकते है।।

भारत को तीन साल बाद डेविस कप मुकाबले की मेजबानी सौंपी गयी है।

एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर ने कहा कि कप्तान रोहित राजपाल खिलाड़ियों से बात करके पता करेंगे कि घरेलू टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ कोर्ट कौन सा होगा।

धूपर ने इंदौर से पीटीआई से कहा, ‘‘हमें दो दिन में पता चल जाएगा कि हम इस मुकाबले की मेजबानी कहां करेंगे। एक बार जब हमें खिलाड़ियों की कोर्ट को लेकर पसंद पता चल जाएगी तो हम देखेंगे कि इस लिहाज से कौन सा स्थान सर्वश्रेष्ठ होगा।’’

एआईटीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दिल्ली इन मैचों की मेजबानी करेगा क्योंकि दिल्ली ने हाल में किसी बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी नहीं की है।’’

यह भारत और डेनमार्क के बीच सितंबर 1984 के बाद पहला मुकाबला होगा। तब आरहस में खेले मुकाबले में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\