लॉकडाउन के कारण नेपाल में फंसे भारतीयों ने सरकार से वापसी में मदद की गुहार लगायी
ये भारतीय 25 मार्च से पहले नेपाल गए थे लेकिन दोनों देशों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए ।
पिथौरागढ, चार मई लॉकडाउन के कारण नेपाल के दारचुला शहर में फंसे 20 से ज्यादा भारतीयों ने केंद्र सरकार से उनकी देश वापसी में मदद करने की अपील की है ।
ये भारतीय 25 मार्च से पहले नेपाल गए थे लेकिन दोनों देशों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए ।
जिले के धारचूला क्षेत्र के उपजिलाधिकारी ए के शुक्ला ने बताया कि भारतीय पर्यटकों तथा वहां अपने रिश्तेदारों से मिलने गये लोगों के इस समूह ने भारतीय अधिकारियों से अपने नेपाली समकक्षों से उनकी घर वापसी के लिये बात करने का आग्रह किया है।
अधिकारी ने बताया कि सीमा के भारत की तरफ स्थित धारचूला शहर और नेपाल की तरफ स्थित दारचुला एक सीमा पुल से जुडे हुए हैं ।
उन्होंने बताया कि इन नागरिकों के अलावा, चांद घाटी के आदिवासी गांवों के करीब 30 जानवर भी नेपाली क्षेत्र में फंस गये हैं। उन्होंने बताया कि 25 मार्च से पहले अपने जानवरों को लेकर नेपाल के उंचाई वाले हरे क्षेत्रों में चराने ले गये कुछ लोगों ने भी भारतीय प्रशासन से गर्ब्यांग क्षेत्र के सीतापुल के जरिए घर वापसी में सहयोग के लिये आवेदन किया है ।
हांलांकि, नेपाली अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि वहां फंसे लोगों की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

