देश की खबरें | भारतीयों को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत : माझी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि भारत के सभी नागरिकों को अपने लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है।
भुवनेश्वर, 25 जून ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि भारत के सभी नागरिकों को अपने लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है।
माझी ने देश में आपातकाल लागू होने की 50वीं बरसी के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह बात कही।
माझी ने कहा कि 1975 में आज ही के दिन (25 जून) आपातकाल लगाया गया था।
उन्होंने कहा, "एक परिवार ने सत्ता की राजनीति और तानाशाही मानसिकता के कारण देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की भावना की हत्या कर दी थी।"
माझी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आम आदमी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया। लाखों भारतीयों को बिना किसी कारण के जेल भेज दिया गया और चौथे स्तंभ की आवाज को दबा दिया गया।"
उन्होंने कहा कि इस साल इस 'काले दिवस' की 50वीं बरसी है।
माझी ने कहा, "इस अवसर पर भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक रहना चाहिए।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "आइए हम आज लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लें और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए उठी हर आवाज को श्रद्धांजलि दें।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

