विदेश की खबरें | सिंगापुर के बहु-नस्ली समाज में पूरी तरह से घुल-मिल गए हैं भारतवंशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 28 मई सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के लोग वहां के बहु-नस्ली समाज में पूरी तरह से घुल-मिल गए हैं और विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर रहे हैं। शनिवार को प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

'सोजर्नर्स एंड सेटलर्स फ्रॉम द गैंगेटिक हार्टलैंड : द हिंदुस्तानी डायस्पोरा इन सिंगापुर' नामक यह अध्ययन सिंगापुर में बसे भारतवंशी समुदाय पर आधारित है। ब्रिटिश शासन के दौरान 19वीं सदी के प्रारंभ और मध्य में सिपाहियों और दोषी पाए गए कैदियों को सिंगापुर लाया जाता था। यह सिलसिला 20वीं शताब्दी के आरंभिक वर्षों तक जारी रहा।

सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (एनयूएस) की ओर से भारतवंशी समुदाय पर किए गए अध्ययन को एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया है।

यह अध्ययन 21वीं सदी में पुराने और नए प्रवासियों के बीच नए संबंधों और समुदाय के विकास पर इसके प्रभावों पर केंद्रित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त