देश की खबरें | काबुल हवाईअड्डा जा रहे भारतीयों को हिरासत में लिया गया, बाद में छोड़ा गया: खबरें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीयों के एक समूह को रोककर पूछताछ और यात्रा दस्तावेजों के सत्यापन के लिए शनिवार को काबुल हवाईअड्डे के पास किसी अज्ञात जगह पर ले जाये जाने की सूचना मिलने पर भारत में भ्रम और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हालांकि, बाद में पता चला कि इन भारतीयों को छोड़ दिया गया है।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त भारतीयों के एक समूह को रोककर पूछताछ और यात्रा दस्तावेजों के सत्यापन के लिए शनिवार को काबुल हवाईअड्डे के पास किसी अज्ञात जगह पर ले जाये जाने की सूचना मिलने पर भारत में भ्रम और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हालांकि, बाद में पता चला कि इन भारतीयों को छोड़ दिया गया है।

काबुल में बदलते हालात पर नजर रख रहे लोगों ने बताया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीयों को नुकसान पहुंचने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

अफगानिस्तान की मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, ये भारतीयों उन 150 लोगों में शामिल थे जो काबुल हवाईअड्डे की ओर जा रहे थे और उसी दौरान तालिबान लड़ाकों ने उन्हें रोका।

‘काबुल नाउ’ समाचार पोर्टल ने पहले खबर दी थी कि समूह का तालिबान लड़ाकों ने ‘‘अपहरण’’ कर लिया है लेकिन बाद में खबर अद्यतन करते हुए कहा कि सभी लोगों को छोड़ दिया गया है और वे सभी काबुल हवाईअड्डे की ओर जा रहे हैं।

काबुल में बदलते हालात पर नजर रखने वाले लोगों ने बताया कि भारतीयों को पूछताछ के लिए ले जाया गया था और मौजूदा हालात में यह कोई असमान्य बात नहीं है।

इस मामले को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या टिप्पणी नहीं आयी है।

इसबीच, भारत ने शनिवार को काबुल से करीब 80 भारतीयों को भारतीय वायुसेना के सैन्य विमान की मदद से बाहर निकाला है।

उन्होंने बताया कि काबुल से भारतीयों को लेकर उड़ान भरने के बाद विमान ताजिकिस्तान के दुशांबे में उतरा। उन्होंने बताया कि विमान के आज शाम तक गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पहुंचने की संभावना है।

काबुल पर रविवार को तालिबान का कब्जा होने के बाद से अभी तक भारत वहां से राजदूत और दूतावास के अन्य कर्मियों सहित करीब 200 लोगों को भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमानों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन