विदेश की खबरें | भीषण ठंड में भारतीयों की मौत : ट्रूडू ने कहा तस्करी रोकने के लिए अमेरिका के साथ कर रहे हैं काम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू ने कहा कि उनकी सरकार मानव तस्करी को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है और अमेरिका के साथ ‘बहुत करीब’ से इस दिशा में काम कर रही है। उनका यह बयान एक दिन पहले एक बच्चे सहित चार भारतीयों के अमेरिका के साथ लगने वाली कनाडा की सीमा पर भीषण ठंड से मौत होने के बाद आया है।

टोरंटो, 22 जनवरी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू ने कहा कि उनकी सरकार मानव तस्करी को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है और अमेरिका के साथ ‘बहुत करीब’ से इस दिशा में काम कर रही है। उनका यह बयान एक दिन पहले एक बच्चे सहित चार भारतीयों के अमेरिका के साथ लगने वाली कनाडा की सीमा पर भीषण ठंड से मौत होने के बाद आया है।

मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार से थे।

घटना को “दिल दहला देने वाली” त्रासदी करार देते हुए ट्रूडू ने शुक्रवार को कहा कि कनाडाई सरकार अमेरिकी सीमा पर लोगों की तस्करी को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

ट्रूडू ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह पूरी तरह दिल दहला देने वाली कहानी है। किसी परिवार को इस तरह से मरते देखना बेहद त्रासद है, मानव तस्करी...और बेहतर जीवन की उनकी ख्वाहिश का फायदा उठाने वालों के पीड़ित।”

उन्होंने कहा, “यही कारण है कि हम लोगों को अनियमित या अवैध तरीके से सीमा पार करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हम जानते हैं कि ऐसा करने में बड़े जोखिम हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कनाडा तस्करी को रोकने और लोगों को "अस्वीकार्य जोखिम लेने" से रोकने में मदद करने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है।

कनाडा के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना असामान्य थी क्योंकि अवैध प्रवासी आम तौर पर अमेरिका से कनाडा में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं, न कि यहां से वहां जाने की। अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव के बाद 2016 में कनाडा में पैदल सीमा पार करने के मामलों में वृद्धि हुई।

बृहस्पतिवार को, मैनिटोबा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि बुधवार को चार लोगों के शव - दो वयस्क, एक किशोर और एक शिशु - दक्षिण मध्य मैनिटोबा में एमर्सन इलाके के पास अमेरिका/कनाडा सीमा के कनाडाई तरफ पाए गए। माना जा रहा है कि परिवार गुजराती था और अत्यधिक ठंड की चपेट में आने से उन लोगों की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\