खेल की खबरें | भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने अबुधाबी मास्टर्स खिताब जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने गुरूवार को यहां स्पेन के डेविड एंटन गुईजारो को हराकर 28वां अबुधाबी मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया।
अबुधाबी, 25 अगस्त भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने गुरूवार को यहां स्पेन के डेविड एंटन गुईजारो को हराकर 28वां अबुधाबी मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया।
अठारह साल के अर्जुन नौवें और अंतिम दौर में स्पेनिश खिलाड़ी को हराकर 7.5 अंक से विजेता रहे। उन्हें सभी नौ दौर में हार का सामना नहीं करना पड़ा और वह उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव से एक अंक आगे रहे।
सिंदारोव ने ईरान के एम अमीन तबाताबाएई को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया।
वारंगल के अर्जुन का हाल के दिनों में प्रदर्शन शानदार रहा है और हाल में भारत में हुए शतरंज ओलंपियाड के बाद उन्होंने 35 ईएलओ रेटिंग अंक हासिल किये।
अबुधाबी में अर्जुन ने छह बाजियां जीती और तीन में ड्रा खेला जिससे वह दुनिया भर के कई ग्रैडमास्टरों के बीच विजेता बनकर निकले।
उन्होंने हमवतन रोहित कृष्णा, दीप सेनगुप्ता, रौनक सिद्धवानी के अलावा चीन के शीर्ष वरीय वांग हाओ, सर्बिया के एलेक्सांद्र इंदजिक और गुईजारो पर जीत हासिल की। रूस के इवजेनी तोमाशेवकी, जोर्डन वान फोरीस्ट और रे रॉबसन के खिलाफ उन्होंने अंक बांटे।
भारतीय ग्रैंडमास्टर खिलाड़ी निहाल सरीन, एस पी सेतुरमन, कार्तिकेयन मुरली और आर्यन चोपड़ा तथा फिडे मास्टर आदित्य सामंत ने 6.5 अंक हासिल किये।
नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। उनके बाद अमेरिका के रे रॉबसन रहे। सरीन ने छठा स्थान हासिल किया जबकि उनके बाद सेतुरमन, सामंत, कार्तिकेयन, मुरली और चोपड़ा शीर्ष 10 में शामिल रहे।
एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन कल्याण 15वें और अनुभवी बी अधिबान 19वें स्थान पर रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

