खेल की खबरें | पुरूष टीम से पहले 2027 विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर सकती है भारतीय महिला टीम : एआईएफएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को कहा कि कम तवज्जो मिलने के बावजूद राष्ट्रीय महिला टीम फीफा विश्व कप के लिये पुरूष टीम से पहले क्वालीफाई कर सकती है ।

मुंबई, एक दिसंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को कहा कि कम तवज्जो मिलने के बावजूद राष्ट्रीय महिला टीम फीफा विश्व कप के लिये पुरूष टीम से पहले क्वालीफाई कर सकती है ।

पटेल ने कहा कि एआईएफएफ को उम्मीद है कि भारतीय टीम 2027 विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर सकती है ।पटेल से सहमति जताते हुए खेल मंत्रालय ने एआईएफए से महिला टीम के 2027 विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने के लक्ष्य को लेकर रोडमैप तैयार करने को कहा ।

यह भी पढ़े | LA Knight Riders के मालिक बने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, लॉस एंजेलिस क्रिकेट फ्रेंचाइजी खरीदी.

पटेल ने अंडर 17 महिला विश्व कप टीम के सदस्यों से वर्चुअल बातचीत में कहा ,‘‘ महिला टीम की रैंकिंग पुरूष टीम से बेहतर है जबकि महिला फुटबॉल को उतनी तवज्जो भी नहीं मिल पाती ।’’

खेलमंत्री किरेन रीजीजू की मौजूदगी में हुई बातचीत में उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि महिला टीम विश्व कप के लिये पुरूष टीम से पहले क्वालीफाई कर लेगी । मुझे 2027 विश्व को लेकर उम्मीद है । हम टीम का सहयोग करते रहेंगे ।’’

यह भी पढ़े | गंभीर का कोहली पर फिर हमला, कहा- उनकी कप्तानी समझ में नहीं आती.

भारतीय महिला टीम 159 देशों में 55वें और पुरूष टीम 210 देशों में 104वें स्थान पर है ।

रीजीजू ने कहा ,‘‘ सीनियर और जूनियर दोनों स्तरों पर महिला टीम की रैंकिंग पुरूष टीम से बेहतर है ।हम विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने की काबिलियत रखते हैं । मुझे उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम फीफा विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेगी । पुरूष टीम को भी क्वालीफाई करना चाहिये ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\