खेल की खबरें | भारतीय महिला दल टी20 चैलेंज के लिये संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की 30 शीर्ष महिला क्रिकेटर टी20 चैलेंज में भाग लेने के लिये गुरूवार को यहां पहुंची जो ‘मिनी महिला आईपीएल’ के नाम से भी मशहूर है और जिसका आयोजन शारजाह में चार से नौ नवंबर तक किया जायेगा।

दुबई, 22 अक्टूबर भारत की 30 शीर्ष महिला क्रिकेटर टी20 चैलेंज में भाग लेने के लिये गुरूवार को यहां पहुंची जो ‘मिनी महिला आईपीएल’ के नाम से भी मशहूर है और जिसका आयोजन शारजाह में चार से नौ नवंबर तक किया जायेगा।

टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज ने मुंबई में नौ दिन का पृथकवास किया जिसमें उनके कई आरटी-पीसीआर परीक्षण कराये गये।

यह भी पढ़े | RR vs SRH 40th IPL Match 2020: दुबई में डेविड वॉर्नर ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता.

भारतीय पुरूष क्रिकेटरों की तरह महिला क्रिकेटरों को भी ‘बायो-बबल’ में प्रवेश से पहले छह दिन के पृथकवास में रहना होगा।

उनका पहले, तीसरे और पांचवें दिन परीक्षण किया जायेगा जिसके बाद ही उनके लिये बनाये गये जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में अबतक किन 10 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे बड़े छक्के.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, ‘‘चलो हमारी लड़कियों के लिये भी सुनते हैं, चमचमाते हुए धूप के चश्मों में मुस्कुराते हुए चेहरे। हैलो यूएई। सुपरनोवा, ट्रेलब्लेजर्स, वेलोसिटी पहुंच गयी हैं। महिलाओं के टी20 चैलेंज के लिये इंतजार नहीं कर सकते। ’’

टूर्नामेंट की तीन टीमों की अगुआई मिताली राज, मंधाना और हरमनप्रीत करेंगी।

टूर्नामेंट से भारतीय महिला क्रिकेट सत्र की भी शुरूआत होगी जिसमें विदेशी स्टार जैसे डायंड्रा डॉटिन, सोफी एक्सेलस्टोन, डेनियल वाट, चामरी अटापट्टू भी भाग लेंगी।

ऐसी भी बातें चल रही हैं कि महिला टीम कोविड-19 के कारण लगे ब्रेक के बाद अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिये यहां से श्रीलंका भी जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान