देश की खबरें | भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने ब्राजील दौरे से पहले प्रशंसकों से बात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में महिला फुटबॉल में पहली बार युवा प्रशंसकों को राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ियों से वर्चुअल बातचीत करने का मौका मिला जो ब्राजील में चार देशों के टूर्नामेंट में खेलेगी।
नयी दिल्ली, 19 नवंबर भारत में महिला फुटबॉल में पहली बार युवा प्रशंसकों को राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ियों से वर्चुअल बातचीत करने का मौका मिला जो ब्राजील में चार देशों के टूर्नामेंट में खेलेगी।
भारतीय खिलाड़ी संजू यादव और इंदुमती कथायर्सन ने समय निकाला और 10 प्रशंसकों से बातचीत की जो उनसे बात करने के लिये उत्सुक थे और उन्होंने टीम को आगामी मैचों के लिये शुभकामनायें दीं।
ब्राजील दौरे पर मैच कोविड-19 महामारी के कारण दर्शकों के बिना ही कराये जायेंगे।
भारतीय टीम 25 नवंबर को ब्राजील से, 28 नवंबर को चिली से और एक दिसंबर को वेनेजुएला से भिड़ेगी।
मिडफील्डर इंदुमति ने कहा, ‘‘हम काफी कठिन मेहनत कर रहे हैं और ब्राजील के दौरे के लिये काफी उत्साहित हैं। हम मार्ता के खिलाफ खेलने और उनसे सीखने के लिये काफी उत्साहित हैं। ’’
संजू ने भी यही बात दोहरायी और नये कोच थॉमस डेनेरबी के मार्गदर्शन में अनुशासित ट्रेनिंग की भी प्रशंसा की।
ब्राजील में 23 सदस्यीय टीम चार देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। यह दौरा टीम की एशियाई कप की तैयारियों का हिस्सा है जो जनवरी में मुंबई और पुणे में खेला जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2021 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

