खेल की खबरें | भारतीय महिला टीम जर्मनी से 2-4 से हारी, एफआईएच प्रो लीग में लगातार सातवीं हार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में लगातार छह हार का क्रम शनिवार को यहां जर्मनी के खिलाफ 2-4 से मैच गंवा कर रोकने में विफल रही।
लंदन, आठ जून भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में लगातार छह हार का क्रम शनिवार को यहां जर्मनी के खिलाफ 2-4 से मैच गंवा कर रोकने में विफल रही।
भारतीय टीम दो गोल की बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी जिससे उसे प्रो लीग में लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा।
सुनिलिता टोप्पो (नौवें मिनट) और दीपिका (15वें मिनट) ने शुरुआती क्वार्टर में बेहतरीन मैदानी गोल करके हरेंद्र सिंह की टीम के लिए अच्छा मौका बनाया था लेकिन जर्मनी की विक्टोरिया हस (23वें और 32वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर बराबर कर दिया।
इसके बाद स्टिन कुर्ज (51वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और फिर 55वें मिनट में जूल ब्लूएल ने मैदान गोल दाग कर जर्मनी की जीत पक्की कर दी।
भारत पिछले महीने एंटवर्प में बेल्जियम और अर्जेंटीना के खिलाफ अपने सभी चार मैच हार गया था। टीम को बीते सप्ताहांत यहां जर्मनी (1-3) और ग्रेट ब्रिटेन (2-3) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय टीम रविवार को इस दौरे का आखिरी मैच ब्रिटेन के खिलाफ खेलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

