खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार, जर्मनी ने 2 . 0 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक की तैयारी में जुटी भारतीय महिला हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी है और मंगलवार को जर्मनी ने उसे तीसरे मैच में 2 . 0 से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 3 . 0 से बढत ले ली ।
डसेलडोर्फ, दो मार्च तोक्यो ओलंपिक की तैयारी में जुटी भारतीय महिला हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी है और मंगलवार को जर्मनी ने उसे तीसरे मैच में 2 . 0 से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 3 . 0 से बढत ले ली ।
जर्मनी के लिये सोंजा जिमेरमैन ने 26वें और फ्रांसिस्का हाउके ने 42वें मिनट में गोल दागे ।
मेजबान टीम शुरूआत में लय नहीं बना सकी और पहले क्वार्टर में उसका पेनल्टी कार्नर बेकार गया । भारतीय डिफेंस ने पहले 15 मिनट में शानदार खेल दिखाया ।
जर्मनी को दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में भी पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका । जर्मनी के लिये पहला गोल 26वें मिनट में जिमेरमैन ने किया ।
तीसरे क्वार्टर में हाउके ने जर्मनी की बढत दुगुनी कर दी ।
चौथा मैच गुरूवार को खेला जायेगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

