खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम की आस्ट्रेलिया में लगातार चौथी हार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम ने जुझारू प्रदर्शन किया लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला के लगातार चौथे मैच में उसे 2 . 3 से पराजय का सामना करना पड़ा ।
पर्थ, तीन मई भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम ने जुझारू प्रदर्शन किया लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला के लगातार चौथे मैच में उसे 2 . 3 से पराजय का सामना करना पड़ा ।
भारत के लिये नवनीत कौर (35वां मिनट) और लालरेम्सियामी (59वां) ने गोल दागे जबकि आस्ट्रेलिया के लिये ग्रेस स्टीवर्ट (दूसरा), जेड स्मिथ (36वां) और ग्रेटा हायेस (42वां) ने गोल किये ।
भारत को आस्ट्रेलिया ए ने 5 . 3 और 3 . 2 से हराया था । इसके बाद सीनियर आस्ट्रेलियाई टीम ने एक मई को भारतीय टीम को 2 . 0 से मात दी । आखिरी मैच रविवार को खेला जायेगा ।
पहले क्वार्टर में आस्ट्रेलिया ने दूसरे ही मिनट में गोल करके बढत बना ली । भारत ने बराबरी के गोल का भरसक प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली ।
दूसरे क्वार्टर में भारत ने एक पेनल्टी कॉर्नर बचाया । भारत के लिये बराबरी का गोल 35वें मिनट में नवनीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा लेकिन आस्ट्रेलिया ने अगले ही मिनट जेड के फील्ड गोल पर फिर बढत बना ली ।
आस्ट्रेलिया को दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले और ग्रेटा ने 42वें मिनट में एक और गोल किया । भारत के लिये दूसरा गोल लालरेम्सियामी ने चौथे क्वार्टर में दागा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

