एजेंसी न्यूज

भारतीय महिला हाकी टीम ने कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 20 लाख रुपये जुटाए

भारतीय टीम ने 18 दिन के ‘फिटनेस चैलेंज’ के जरिये यह पैसा जुटाया है जो तीन मई को खत्म हुआ। इस चुनौती के जरिये कुल 20,01,130 रुपये एकत्रित किए गए। यह पैसा दिल्ली स्थित एनजीओ उदय फाउंडेशन को दान किया गया है।

भारतीय महिला हाकी टीम ने कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 20 लाख रुपये जुटाए

बेंगलुरू, चार मई भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए 20 लाख रुपये की राशि जुटाई है।

भारतीय टीम ने 18 दिन के ‘फिटनेस चैलेंज’ के जरिये यह पैसा जुटाया है जो तीन मई को खत्म हुआ। इस चुनौती के जरिये कुल 20,01,130 रुपये एकत्रित किए गए। यह पैसा दिल्ली स्थित एनजीओ उदय फाउंडेशन को दान किया गया है।

इस पैसे का इस्तेमाल विभिन्न स्थानों पर मरीजों, प्रवासी श्रमिकों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों की मूलभूत जरूरतों पर खर्च किया जाएगा।

भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने कहा, ‘‘हमें शानदार प्रतिक्रिया मिली। लोगों, विशेषकर भारतीय हॉकी प्रेमियों ने दुनिया भर से इस चैलेंज में हिस्सा लिया और योगदान दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम की ओर से मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने गरीबों की मदद की इस पहल में हिस्सा लिया।’’

इस चैलेंज में टीम की सदस्य को फिटनेस से जुड़े अलग-अलग काम देती थी जिसमें ‘बर्पीज’, ‘लंजेस’, ‘स्कवैट्स’, ‘स्पाइडर मैन पुश आप’, ‘पोगो होप्स’ आदि शामिल थे।

प्रत्येक दिन खिलाड़ी नई चुनौती देतीं थी और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए और 100 रुपये दान करने के लिए 10 लोगों को टैग करतीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).